Skip to content
Use Coupon Code - ELOCAL & Get 5% instant OFF! Limited Time Offer!
Use Coupon Code - ELOCAL & Get 5% instant OFF! Limited Time Offer!

Madhya Pradesh Vastunishth Prashna Sangrah- 2025 | मध्यप्रदेश वस्तुनिष्ठ प्रश्न संग्रह | 3rd Edition | MP Special | MP GK | MPPSC | MPPCS

Sold out
Original price Rs. 625.00
Current price Rs. 470.00

मध्य प्रदेश वस्तुनिष्ठ संग्रह तृतीय संस्करण मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं मध्य प्रदेश कर्मचारी मंडल (PEB) पर आधारित विभिन्न परीक्षाओं हेतु एक सम्पूर्ण मार्गदर्शिका है। वर्ष 2020-21 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी परीक्षा के स्वरूप व पाठ्यक्रम में आमूलचूल परिवर्तन किया है। इन परिवर्तनों ने मध्य प्रदेश सामान्य अध्ययन विषय की आवश्यता को काफी विस्तारित कर दिया है। प्रश्नो की इस बदलती प्रवत्तियों एवं इस बदलते स्वरूप व निरन्तर बढ़ती प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखकर इस पुस्तक को तैयार किया गया है। पुस्तक, पाठकों को मध्य प्रदेश विषय की विस्तृत व संपूर्ण जानकारी देने में सहायक सिद्ध होगी। पुस्तक का प्रारंभ बजट 2022-23 एवं आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 से होता है जिसमें व्यापक जानकारियों का समावेश है। पुस्तक को प्रमाणित बनाने के लिए बजट, आर्थिक सर्वेक्षण सहित संपूर्ण शासकीय स्रोतों का इस्तेमाल किया गया है। नवीन योजनाओं एवं नवीन अवधारणाओ हेतु मध्य प्रदेश के विभिन्न मंत्रालयों की वेबसाइट का इस्तेमाल किया गया है ताकि प्रमाणिकता के स्तर पर पुस्तक एकदम खरी उतरे। मध्य प्रदेश का भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था तथा खेल अध्याय सहित समसामयिकी खंड का विशेष ध्यान रखा गया है। पुस्तक के अंतिम अध्याय में मध्य प्रदेश के समस्त जिलों सम्बन्धी व्यापक जानकारी सहित वस्तुनिष्ठ प्रश्नो का व्यापक समावेश है। लेखकगण यह विश्वास करते हैं कि यह पुस्तक मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों एवं अन्य एकदिवसीय परीक्षाओं के उम्मीदवारों, सुधी पाठकों एवं मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के संदर्भ में शोध कर रहे अन्वेषकों हेतु मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्य आकर्षण:

1. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तक

2. मध्य प्रदेश के नवीनतम बजट 2022-23 और आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार नवीनतम आंकड़ों का समावेश

3. कुल 32 अध्यायों में विभाजित विषयवस्तु, जिसमें प्रश्नों एवं संभावित प्रश्नों का वृहद संकलन

4. प्रश्न एवं उत्तरों की विस्तृत व्याख्या जिसमें प्रश्न से संबंधित सभी विकल्पों में सूक्ष्मता से विचार

5. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के निरंतर बदलते प्रश्नों की प्रकृति को ध्यान में रखकर तैयार की गई मार्गदर्शिका

Customer Reviews

Be the first to write a review
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)

Customer Reviews

Be the first to write a review
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)