Skip to content
Use Coupon Code - ELOCAL & Get 5% instant OFF! Limited Time Offer!
Use Coupon Code - ELOCAL & Get 5% instant OFF! Limited Time Offer!

NCHMCT-JEE (National Council for Hotel Management and Catering Technology) Joint Entrance Exam (Previous Years Papers - Solved

Save 50%
Original price Rs. 480.00
Current price Rs. 240.00

पूर्व वर्षों के परीक्षा प्रश्न-पत्रों से परिपूर्ण यह पुस्तक नेशनल काउंसिल फार होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलाजी-संयुक्त प्रवेश परीक्षा (NCHMCT-JEE) के परीक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रकाशित की गई है। पुस्तक में विगत अनेक वर्षों के प्रश्न-पत्र हल सहित दिये गये हैं जोकि विशेषज्ञों द्वारा हल किए गए हैं। अनेक चुने हुए कठिन प्रश्नों के उत्तर व्याख्यात्मक रूप में भी, हल करने की सरल विधियों के साथ, उपलब्ध करवाए गए हैं। इनके उचित अध्ययन द्वारा आप परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति से भली-भाँति परिचित हो सकेंगे और उन्हें शीघ्रता एवं सरलता से हल कर सकेंगे। पूर्व वर्षों के प्रश्न-पत्रों का अध्ययन न केवल आपको वर्तमान परीक्षा-प्रणाली से अवगत करवाएगा अपितु आपकी परीक्षा की तैयारी के परीक्षण का भी पूर्ण अवसर प्रदान करेगा। प्रश्न-पत्रों में पूछे गए प्रश्नों के हल तथा व्याख्यात्मक उत्तर आपके विषय-अध्ययन द्वारा अर्जित ज्ञान का परीक्षा-प्रश्नों के उत्तरों के रूप में सही संयोजन करने में मार्गदर्शन करेंगे। पुस्तक में उपलब्ध इन प्रश्न-प्रश्नों में पूछे गए प्रश्नों के उचित अभ्यास द्वारा आप निस्संदेह अपने बुद्धि-कौशल तथा तीव्र गति से प्रश्नों को हल करने की क्षमता का पर्याप्त विकास कर सकेंगे तथा आगामी परीक्षा का सामना आत्मविश्वास के साथ, सफलतापूर्वक कर सकेंगे। पुस्तक में संकलित इन प्रश्न-पत्रों में सुलभ अभ्यास-सामग्री जहाँ आपको सफलता के मार्ग का ज्ञान करवाएगी, वहीं इसका समुचित उपयोग, होटल प्रबंधन क्षेत्र में आपके प्रवेश एवं उज्ज्वल भविष्य का मार्ग सुनिश्चित करेगा।

Customer Reviews

Be the first to write a review
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)

Customer Reviews

Be the first to write a review
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)